राज्यउत्तर प्रदेश

Inner Wheel Club: अध्यक्ष दीपिका बाली ने इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के कार्यों का किया निरीक्षण

Inner Wheel Club: अध्यक्ष दीपिका बाली ने इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के कार्यों का किया निरीक्षण

नोएडा। इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 301 की अध्यक्ष दीपिका बाली ने सोमवार को आईडब्ल्यूसी ऑफ ग्रीन ग्रेटर नोएडा का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों, परियोजनाओं और संबंधित दस्तावेजों का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने क्लब की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि क्लब निरंतर सेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

दीपिका बाली ने क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर समाजसेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अमिता सिंह ने सभी क्लब सदस्यों के साथ मिलकर गुरुकुल के बच्चों के मंत्रोच्चारण के बीच डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली का भव्य स्वागत किया। यह वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक रहा, जिसने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

क्लब अध्यक्ष अमिता सिंह ने जानकारी दी कि आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा अब तक कुल 14 सामाजिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इनमें तीन डिस्ट्रिक्ट स्तर की परियोजनाएं और 11 क्लब स्तर की परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता और सशक्तिकरण रहा है।

निरीक्षण के दौरान क्लब की एकजुटता, योजनाबद्ध कार्यशैली और सेवा भावना को देखकर डिस्ट्रिक्ट अध्यक्ष ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players