India France Defence Dialogue: बेंगलुरु में 6वां वार्षिक रक्षा संवाद मंगलवार को

India France Defence Dialogue: बेंगलुरु में 6वां वार्षिक रक्षा संवाद मंगलवार को
नई दिल्ली, 15 फरवरी: 6वां भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद आगामी मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री Rajnath Singh फ्रांस की सशस्त्र सेना और वयोवृद्ध मामलों की मंत्री कैथरीन वौट्रिन के साथ रक्षा संवाद बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और रक्षा औद्योगिक सहयोग के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक के दौरान एक डिफेंस कोऑपरेशन एग्रीमेंट को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किए जाने की संभावना है। साथ ही हैमर मिसाइलों के उत्पादन के लिए एक संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) पर एमओयू पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इंडियन आर्मी और फ्रेंच लैंड फोर्सेज के बीच अधिकारियों की आपसी तैनाती को लेकर भी घोषणा की उम्मीद है।
दोनों मंत्रियों के कर्नाटक के वेमागल में Narendra Modi और Emmanuel Macron द्वारा टाटा एयरबस के H125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर फाइनल असेंबली लाइन के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम को भी देखने की संभावना है।
गौरतलब है कि रक्षा सहयोग पारंपरिक रूप से भारत और फ्रांस के रिश्तों का अहम स्तंभ रहा है। 2024-2025 के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकों और दौरों ने दोनों देशों के बीच मजबूत और दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती दी है। जुलाई 2023 में पीएम मोदी ने बैस्टिल डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाग लिया था, जबकि 2024 के गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि रहे थे।
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई





