Badli Murder Case: बादली में अम्बेडकर चौक के पास चाकूबाजी, 19 वर्षीय युवक की हत्या, इलाके में दहशत

 

Badli Murder Case: बादली में अम्बेडकर चौक के पास चाकूबाजी, 19 वर्षीय युवक की हत्या, इलाके में दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के समयपुर बादली थाना क्षेत्र में एमसीडी कॉलोनी के अम्बेडकर चौक के पास एक दर्दनाक चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। इस घटना में 19 वर्षीय युवक राजीव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया। जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 7:30 बजे की है, जब अम्बेडकर जयंती के मौके पर स्थानीय लोग केक काट रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए हमले ने खुशी के माहौल को मातम में बदल दिया। बताया जा रहा है कि कल हुए मामूली विवाद के बाद आज शाम अज्ञात हमलावरों ने राजीव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर पास के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल राजीव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को शाम 7:55 बजे मिली, जिसके बाद समयपुर बादली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं और स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img