Agra Sita Mehndi: आगरा में जनकपुरी महिला समिति ने आयोजित किया भव्य सीता मेहंदी और महिला संगीत समारोह

Agra Sita Mehndi: आगरा में जनकपुरी महिला समिति ने आयोजित किया भव्य सीता मेहंदी और महिला संगीत समारोह

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में जनकपुरी महिला समिति द्वारा माता सीता के हाथों पर मेहंदी रचाई गई और महिला संगीत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि राम-सीता भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत की गई। मुख्य मंच तक माता जानकी को आकर्षक पालकी में लाया गया, जहां ढोल नगाड़ों और भक्ति गीतों की सुर लहरियों ने मिथिलानगरी को झूम उठाया। चंद्रवीर फौजदार, तपन अग्रवाल और अभिषेक कपूर ने माता जानकी के स्वरूप को मंच तक लाने का दायित्व निभाया।

महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। “जनक नंदिनी मेहंदी रस्म ग्रुप”, “डांस रानीज़ ग्रुप”, “सिया सखियाँ” और “लाड़ली सीता जी की मंगल टोली” ने अपने गीत, नृत्य और डांडिया से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। राजा जनक राजेश अग्रवाल और महारानी सुनैना अंजू अग्रवाल ने कहा कि मेहंदी केवल श्रृंगार का प्रतीक नहीं, बल्कि रामायण की स्मृतियों से जुड़ा पावन उत्सव है। यह कार्यक्रम भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश देता है और नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने का माध्यम है। समापन पर सभी ने सामूहिक “राम नाम” के जयघोष में भाग लिया। दीपों की ज्योति और पुष्पों की सुगंध के बीच भक्ति और श्रृंगार का यह संगम सभी के लिए अविस्मरणीय स्मृति बन गया।

>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img