इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड, नोएडा: अक्तूबर-नवंबर में सबसे अधिक इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कार बिकी

अमर सैनी

इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड, नोएडा।जिले में पूरे साल में अक्तूबर-नवंबर सबसे अधिक इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कार बिकी हैं। इस साल जनवरी की तुलना में अक्तूबर में तीन गुना अधिक इलेक्ट्रिक कार की बिक्री हुई। वहीं, हाईब्रिड कारों की बिक्री में भी तेजी से इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग के अनुसार, इस साल जनवरी में 78 इलेक्ट्रिक कार का पंजीकरण हुआ था। वहीं, एक भी हाईब्रिड कार नहीं बिकी थी। फरवरी में 80 इलेक्ट्रिक और एक भी हाईब्रिड कार की बिक्री नहीं हुई थी। मार्च में 94 इलेक्ट्रिक और 47 हाईब्रिड कार का पंजीकरण हुआ था।

अप्रैल में 81 इलेक्ट्रिक और 71 हाईब्रिड, मई में 85 इलेक्ट्रिक और 72 हाईब्रिड, जून में 76 इलेक्ट्रिक और 133 हाईब्रिड, जुलाई में 92 इलेक्ट्रिक और 438 हाईब्रिड, अगस्त में 72 इलेक्ट्रिक और 481 हाईब्रिड, सितंबर में 70 इलेक्ट्रिक और 280 हाईब्रिड कार पंजीकृत हुई थी। अक्तूबर में इसमें रिकार्ड वृद्धि हुई थी और यह संख्या 218 और 554 तक पहुंच गई थी। नवंबर में 192 इलेक्ट्रिक और 307 हाईब्रिड कार का पंजीकरण हुआ था।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इन पर रोड टैक्स भी पूरी तरह से माफ है। इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कारों पर लगने वाले रोड टैक्स में 13 अक्तूबर 2025 तक छूट जारी रहेगी।

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी वृद्धि हुई है। विभाग के अनुसार, इस साल जनवरी में 127 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ था। फरवरी में 119, मार्च में 283, अप्रैल में 228, मई में 191, जून में 186, जुलाई में 283, अगस्त में 265, सितंबर में 606, अक्तूबर में 788 और नवंबर 1075 दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ है। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि जिले में बिकने वाले अधिकतर इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण यहीं पर होता है। गिने चुने वाहन ही अन्य जिलों में पंजीकृत होते हैं। अन्य जिलों के कुछ वाहनों का पंजीकरण भी गौतमबुद्ध नगर में होता है। ऐसे में वाहनों की बिक्री और पंजीकरण संख्या में कोई अन्य नहीं होता है।

हाईब्रिड कारें ज्यादा पसंद कर रहे हैं लोग

जानकारों के मुताबिक, हाइब्रिड कारों की परिचालन लागत इलेक्ट्रिक वाहनों के मुकाबले कम होती है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्या ज्यादा है। वहीं, हाइब्रिड कारें फ्यूल और बैट्री दोनों पर आसानी से चलती हैं। इसकी वजह से लोगों को इन्हें चार्ज करने की चिंता नहीं होती है। इस कारण हाईब्रिड कारें लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

जिले में इस साल पंजीकृत हुई इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड कार

इलेक्ट्रिक कार हाईब्रिड कार

Read More: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img