विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव एने-मेरी डेस्‍कॉट से मुलाकात की


विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने आज फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्रालय के महासचिव एने-मेरी डेस्‍कॉट से मुलाकात की। उन्‍होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि विदेश मामलों के विषयों और रणनीतिक संवाद से इसे और गति मिलेगी।

दोनों देशों ने परमाणु, रसायन और जैविक हथियारों के क्षेत्र में निशस्‍त्रीकरण से संबंधित मुददों पर भी चर्चा की। भारत और फ्रांस के बीच निशस्‍त्रीकरण और परमाणु अप्रसार पर आज नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों ने सैन्‍य क्षेत्र में आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img