Himachal CM: हिमाचल के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अजय कुठियाला के निधन पर दुख व्यक्त किया

Himachal CM: हिमाचल के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अजय कुठियाला के निधन पर दुख व्यक्त किया
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘पंजाब केसरी’ के वरिष्ठ संवाददाता अजय कुठियाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अजय कुठियाला का आज प्रातः शिमला जिले के रोहड़ू में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अजय कुठियाला ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और उच्च नैतिक परंपराओं का पालन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय कुठियाला की पत्रकारिता ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और सत्य की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अथक प्रयास और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजय कुठियाला का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पत्रकारिता जगत के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनकी सेवा और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके आदर्शों को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया।
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ




