Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Himachal Pradesh : इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का विस्तार, विधवा महिलाओं की बेटियों को उच्च शिक्षा में मदद

Himachal Pradesh : इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का विस्तार, विधवा महिलाओं की बेटियों को उच्च शिक्षा में मदद

शिमला, 20 फरवरी, 2026 – मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों का सामाजिक उत्थान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके तहत ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ का विस्तार किया गया है, जिससे अब विधवा महिलाओं की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी।

संशोधित योजना के अनुसार, पात्र छात्राओं को 27 वर्ष की आयु तक लाभ मिलेगा। राज्य या राज्य के बाहर सरकारी संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्राओं को किराया या पीजी आवास शुल्क के लिए अधिकतम 10 महीनों तक प्रति माह 3,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। योजना में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, लॉ, कंप्यूटर एप्लीकेशन, व्यवसाय एवं प्रबंधन, एजुकेशन, शिल्पकार प्रशिक्षण और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम शामिल हैं।

वर्तमान में 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग की 504 छात्राएं योजना का लाभ उठा रही हैं। विस्तारित प्रावधानों से लगभग 20 प्रतिशत छात्राएं व्यावसायिक पाठ्यक्रम चुन सकती हैं, जिसके लिए अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट रखा गया है। इस वित्त वर्ष के लिए 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें से 22.96 करोड़ रुपये का व्यय हो चुका है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि योजना का उद्देश्य लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के शिक्षा पूरी कर सकें। सरकार सभी बच्चों तक समान शिक्षा अवसर पहुंचाने और सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें