Noida Crime: नोएडा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 18 वाहन बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 18 वाहन बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा फेस-1 थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के एक शातिर आरोपी अनुज शर्मा, निवासी बुलंदशहर, को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका नाबालिग साथी हिरासत में है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 18 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें मोटरसाइकिल, स्कूटी, स्कूटर और एक ऑटो शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक अवैध चाकू भी जब्त किया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी और उसका नाबालिग साथी नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में कॉलोनियों, सोसाइटियों और फैक्ट्रियों के आसपास खड़े वाहनों की रेकी करते थे और लॉक तोड़कर उन्हें चोरी कर ले जाते थे। चोरी के बाद ये वाहन कुछ दिनों तक अलग-अलग जगहों पर खड़े रखे जाते थे और बाद में सस्ते दामों पर बेचकर खर्चा चलाया जाता था। पुलिस को सेक्टर-8 स्थित एक खाली पड़ी जगह से चोरी के वाहन बरामद हुए।

अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर दो दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। गिरफ्तार आरोपी अनुज शर्मा के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अवैध हथियार रखने के मामले शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई वाहन चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए एक बड़ी सफलता है।

https://youtu.be/6IPrsrYQjo4

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img