Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Governor Asim Kumar Ghosh: युवा शक्ति ‘विकसित भारत- विकसित हरियाणा’ के विज़न में अग्रणी

Governor Asim Kumar Ghosh: युवा शक्ति ‘विकसित भारत- विकसित हरियाणा’ के विज़न में अग्रणी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रोफ़ेसर असीम कुमार घोष ने कहा कि राज्य की युवा शक्ति नवाचार और समर्पण के माध्यम से ‘विकसित भारत- विकसित हरियाणा’ के विज़न को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को प्राथमिकता दी है, जिससे उनकी संभावनाओं में वृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

प्रोफ़ेसर असीम कुमार घोष यह बात शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर अपने अभिभाषण में कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है। यह युवा शक्ति खेतों में परिश्रम करती है, खेल के मैदानों में देश का नाम रोशन करती है और नवाचार के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान देती है।

राज्यपाल ने हरियाणा कौशल रोज़गार निगम की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निगम ने राज्य की भर्ती प्रक्रिया में परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। अब तक लगभग 1 लाख 18 हजार संविदा कर्मचारियों को नियुक्त किया जा चुका है। इन युवाओं को न केवल रोज़गार मिला, बल्कि सेवा अवधि की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा लाभ, चिकित्सा और जीवन बीमा जैसी सुविधाओं से उनका भविष्य भी सुरक्षित किया गया।

उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोज़गार निगम ने खुद को अधिकृत भर्ती एजेंसी के रूप में पंजीकृत किया है और विदेशी नियोक्ताओं के साथ सहयोग स्थापित किया है। इससे राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, 200 युवाओं को इज़राइल में कंस्ट्रक्शन वर्कर और 210 अन्य युवाओं को यूनाइटेड अरब अमीरात में बाइक राइडर और वेयरहाउस असिस्टेंट के तौर पर नियुक्त किया गया।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि इस तरह की योजनाओं से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि युवाओं में जिम्मेदारी, आत्मनिर्भरता और देश के प्रति निष्ठा भी जागृत होगी। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे न केवल राज्य के विकास में योगदान दें बल्कि वैश्विक मंच पर हरियाणा और भारत का नाम रोशन करें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें