Delhi Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत लेकिन कई जगहों पर लगा जाम

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत लेकिन कई जगहों पर लगा जाम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में लगातार कई दिनों से हल्की बूंदाबांदी से होने वाली उमस भरी गर्मी से लोगों को आज राहत मिली. कई दिनों से आंख म‍िचौली कर रहे बादल आज जमकर बरसे. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने भी आज पूर्वानुमान जताया था क‍ि द‍िल्‍ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन दिल्ली के शाहदरा, नॉर्थ ईस्ट, ईस्‍ट द‍िल्‍ली और दूसरे कई ज‍िलों में झमाझम बारिश हो रही है. सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे और इसके बाद बादल जमकर बरसे हैं.जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेस गाजियाबाद और नोएडा जाने के रास्ते पर 3 से 4 किलोमीटर लम्बा जाम देखने को मिला है. यहां पर गाड़ियां रेंग रेंग कर चल रही हैं.बारिश और जाम की वजह से दफ्तर जाने के लिए निकले लोगों को खासी दिक्कत हुई है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img