उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेप-2 लागू, फिर भी नहीं थम रहा प्रदूषण का जहर, खुलेआम जलाया जा रहा प्लास्टिक और कूड़ा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेप-2 लागू, फिर भी नहीं थम रहा प्रदूषण का जहर, खुलेआम जलाया जा रहा प्लास्टिक और कूड़ा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 19 अक्तूबर से ग्रेप-2 (GRAP-2) लागू है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। नोएडा शहर में जगह-जगह खुले में प्लास्टिक और कूड़ा जलाया जा रहा है, सड़कों पर धूल उड़ रही है और निर्माण स्थलों पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सेक्टर-123 के पास डूब क्षेत्र में करीब 200 मीटर के दायरे में प्लास्टिक और कूड़ा जलाया जा रहा था। मौके से उठता काला और सफेद धुआं दूर तक नजर आ रहा था। आसपास के निवासियों ने बताया कि करीब तीन से चार घंटे पहले किसी ने आग लगाई थी, लेकिन किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को रोकने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजाना ऐसे ही धुएं और दुर्गंध का सामना करते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

धूल से सांस लेना हुआ मुश्किल
सिर्फ कूड़ा जलाना ही नहीं, बल्कि सड़कों और निर्माण स्थलों पर भी धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा और न ही निर्माण सामग्री को ढंका जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button