Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Jewar Road Project: जेवर में 12 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर, 8 किलोमीटर लंबी सड़क से जुड़े दर्जनों गांव

Jewar road project news, UP infrastructure update, road construction

Jewar Road Project: जेवर में 12 करोड़ की सड़क परियोजना मंजूर, 8 किलोमीटर लंबी सड़क से जुड़े दर्जनों गांव

रिपोर्ट: अजीत कुमार

जेवर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 12 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को सरकार ने मंजूरी दी है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह मार्ग 05.50 मीटर चौड़ाई में बनेगा और तहसील जेवर से प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए ग्राम साहब नगर, ग्राम सिरसा माचीपुर, ग्राम जेवर खादर मढ़ैया से जुड़ते हुए बांध और ग्राम रामपुर बांगर तक जाएगा।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन सुगम होगा। दर्जनों गांवों के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिलेगी। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क मार्ग से सशक्त बनाना है और यह संपर्क मार्ग उसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

विधायक ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जेवर विधानसभा के विकास के लिए सतत सहयोग और संवेदनशीलता दिखाई है। 12 करोड़ की लागत से स्वीकृत यह मार्ग क्षेत्र में विकास की नई धुरी सिद्ध होगा और ग्रामीणों की कृषि एवं रोजमर्रा की सुविधाओं तक पहुंच को सुगम बनाएगा। आज जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र के लोगों के साथ उपरोक्त संपर्क मार्ग का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें