Noida Accident: एलिवेटेड रोड पर डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

Noida Accident: एलिवेटेड रोड पर डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

नोएडा। सेक्टर-54 स्थित एलिवेटेड रोड पर डंपर से टकराने के कारण एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक बुलंदशहर जिले के चंदेरू गांव का रहने वाला था और नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में किराये पर रहता था। 28 जून की रात वह सेक्टर-18 से बाइक पर अपने कमरे की ओर लौट रहा था।

सेक्टर-54 स्थित पेट्रोल पंप के पास एलिवेटेड रोड पर उसके आगे हरियाणा नंबर का एक डंपर चल रहा था। आरोप है कि डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही बाइक सीधे डंपर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया, लेकिन देर रात करीब दो बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img