Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: शहर की समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA ने CEO से की मुलाकात, गार्बेज चार्ज समेत कई मुद्दे उठाए

Greater Noida: शहर की समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ RWA ने CEO से की मुलाकात, गार्बेज चार्ज समेत कई मुद्दे उठाए

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए (RWA) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एन.जी. रवि से मुलाकात की। बैठक में शहर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने गार्बेज चार्ज, ड्रेनेज व्यवस्था, ग्रीन बेल्ट की क्षतिग्रस्त दीवारों और सर्विस रोड से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान गार्बेज चार्ज को लेकर सीईओ एन.जी. रवि ने स्पष्ट किया कि किसी भी निवासी पर यह शुल्क देने के लिए दबाव नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गार्बेज चार्ज का भुगतान पूरी तरह लोगों की इच्छा पर निर्भर रहेगा।

फेडरेशन के महासचिव ऋषिपाल ने मानसून को देखते हुए सभी सेक्टरों की नालियों और बड़े ड्रेनों की तत्काल सफाई कराने की मांग रखी, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। वहीं सेक्टर डेल्टा-1 के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने ग्रीन बेल्ट की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया।

बैठक में शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार को लेकर भी चर्चा हुई। फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, महासचिव ऋषिपाल, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय और आजाद अधाना मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण जल्द ही इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें