UP RERA: रियल एस्टेट एजेंटों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, परीक्षा पास करने पर होगा पंजीकरण

UP RERA: रियल एस्टेट एजेंटों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, परीक्षा पास करने पर होगा पंजीकरण

नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और पेशेवर दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एजेंटों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। बुधवार को नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में 42वें प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें रियल एस्टेट एजेंटों को यूपी रेरा के नियमों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

यूपी रेरा के अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की टीम कर रही है। 42वें बैच में कुल 45 एजेंटों ने पंजीकरण कराया है और सभी को प्रशिक्षण के दौरान रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े नियमों, उपभोक्ता अधिकारों तथा नियामकीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एजेंटों को परीक्षा देनी होगी। परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उनका यूपी रेरा में आधिकारिक पंजीकरण किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 2,900 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 1,493 एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यूपी रेरा का उद्देश्य प्रशिक्षित और प्रमाणित एजेंटों के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ताओं का विश्वास मजबूत करना है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img