Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से ओला बाइक टैक्सी सवार युवती की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

Noida Road Accident: ट्रक की टक्कर से ओला बाइक टैक्सी सवार युवती की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा। नोएडा के सुत्याना कट के समीप तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक की टक्कर से ओला बाइक टैक्सी पर सवार एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान मूल रूप से हमीरपुर निवासी कल्पना के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ कुलेसरा गांव में रहती थीं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद ओला बाइक टैक्सी से अपने घर लौट रही थीं।

जब बाइक सुत्याना कट के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी कल्पना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आईं।

मृतका के पिता राम सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img