Haridwar : सिंचाई, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने लक्सर पुरकाजी मार्ग स्थित खानपुर में जटा शंकर महादेव मंदिर में आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ मंदिर परिसर में आयोजित भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद सतपाल महाराज ने बाढ़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और बाढ़ से बचाव के लिए स्थायी प्रबंध किए जाएं।


