Hapur News : सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक हापुड़ में गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने भगवान श्रीराम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी निगरानी के दौरान सूचना मिली कि एक युवक द्वारा भगवान श्रीराम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट वायरल की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान मधुर कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम चांदनेर, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई।

पहचान की पुष्टि होते ही बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव से हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने यह पोस्ट व्यक्तिगत रूप से की है या इसके पीछे किसी समूह की साजिश और माहौल खराब करने की मंशा है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले के साथ-साथ उसे शेयर और फॉरवर्ड करने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img