Hapur News : हापुड़ में बलिया पुलिस से हाथापाई, पकड़ा गया आरोपी हिरासत से फरार

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक फरार आरोपी को पकड़ने आई बाहरी जिले की पुलिस टीम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। सोमवार देर रात बलिया पुलिस धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक युवक को पकड़ने गांव कोटा हरनाथपुर पहुंची थी।

बताया गया है कि बलिया के बांसडीह थाने के सब-इंस्पेक्टर सूरज पटेल अपनी टीम के साथ रात करीब 11 बजे कपिल सिंह के घर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी घर से निकलकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर करीब 50 मीटर की दूरी पर उसे दबोच लिया।

इसी दौरान आरोपी के परिजन और कुछ अन्य लोग मौके पर आ गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हंगामे और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर कपिल सिंह पुलिस की पकड़ से छूटकर अंधेरे में फरार हो गया।

घटना की जानकारी पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम के साथ अभद्रता और आरोपी को भगाने के मामले में कपिल सिंह, उसके पिता हरदम सिंह, गोविंद उर्फ रितिक और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार को सौंपी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img