Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bulandshahar : बुलंदशहर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वर्गीय विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रहे स्वर्गीय अनिल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शिकारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रानऊ स्थित आवंतिका फार्म हाउस पहुंचकर स्वर्गीय विधायक के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका क्षेत्र की जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के लिए कार्य किया। उनके निधन से पार्टी और पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर फार्म हाउस पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

परिजनों से मुलाकात के दौरान माहौल भावुक हो गया। परिजनों ने मुख्यमंत्री के पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे जिन्होंने स्वर्गीय विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें