उत्तर प्रदेश : पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर हापुड़ में सर्व हिंदू समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Hapur News : कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ बंद रहा। इस दौरान सर्व हिंदू समाज ने नगर में मार्च निकाला और केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं इसको लेकर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सर्व हिंदू समाज का कहना है कि पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले ने यात्रियों की धर्म पूछकर उनकी जांच की। उन्होंने यात्रियों से पैंट उतरवाई और कलमा पूछा। आईडी की जांच कर गैर-मुस्लिम यात्रियों को निशाना बनाया। यह घटना 1990 के कश्मीर के दौर की याद दिलाती है। सर्व हिंदू समाज ने कहा कि यह मामूली आतंकी हमला नहीं है। उन्होंने इसे भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खुला जिहादी युद्ध बताया।

कार्रवाई की मांग

समाज ने मुस्लिम नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वक्फ एक्ट पर विरोध करने वाले इस मामले में मौन क्यों हैं। सर्व हिंदू समाज ने केंद्र से पाकिस्तान और घाटी के आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनाक्रोश बढ़ सकता है। समाज ने कहा कि अगर भारत में हिंदू सुरक्षित नहीं है तो वह कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img