दिल्ली

Ground Report: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, जनता ने जताई मिली-जुली प्रतिक्रिया

Ground Report: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, जनता ने जताई मिली-जुली प्रतिक्रिया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्रचार-प्रसार से ऊपर उठकर ठोस विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि इन 100 दिनों में सरकार का पूरा ध्यान जनकल्याण और विकास कार्यों पर केंद्रित रहा है। विशेष रूप से सड़क निर्माण और पानी की व्यवस्था सुधारने को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकता बनाया है। टॉप स्टोरी के संवाददाता पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जनता से मिलने पहुंचे और उन्होंने पूछा कि क्या इन 100 दिनों में सड़क और पानी की समस्या में सुधार हुआ है और क्या सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता की वास्तविकता से मेल खाता है।

प्रीत विहार और गुरु अंगद नगर के स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण की समस्या पूरी तरह से हल नहीं हुई है, लेकिन सरकार ने जल्द ही सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। कई लोगों ने कहा कि अभी तक उनके इलाके की सड़कें बनी नहीं हैं, लेकिन उन्हें तीन महीने का समय दिया गया है और सरकार ने कहा है कि इस अवधि के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दिल्ली के कुछ अन्य इलाकों में भी सड़क निर्माण के काम दिखाई दे रहे हैं, जो उम्मीद बढ़ा रहा है।

पानी की व्यवस्था के बारे में जनता ने कहा कि पीने का पानी पहले भी साफ था और अब भी साफ मिल रहा है। हालांकि बरसाती पानी की निकासी को लेकर अभी जनता को मानसून का इंतजार करना होगा। बरसात के पानी के कारण भराव की समस्या को दूर करने के लिए सरकार को एक पूरा मानसून सीजन देखना होगा ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। इस तरह जनता ने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ सुधार नजर आ रहे हैं, वहीं कई मुद्दों पर अभी इंतजार और उम्मीद बनी हुई है। सरकार के लिए यह जरूरी होगा कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और आने वाले समय में तेजी से विकास कार्यों को पूरा करे।

>>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players