Noida Crime: नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार: 440 किलो एल्युमिनियम और अवैध चाकू बरामद

Noida Crime: नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार: 440 किलो एल्युमिनियम और अवैध चाकू बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी बोबी कुमार को डी-15, सेक्टर-8 के सामने से पकड़ा, जहां वह चोरी का सामान ठेले पर लेकर घूम रहा था। गिरफ्तार किए जाने के बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने ठिकाने के बारे में जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सेक्टर-4 स्थित एक पार्क के पास बने एक खोखे के पीछे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए माल में एल्युमिनियम के 225 बड़े और 260 छोटे एलीमेंट या सेगमेंट, लगभग 70 किलो अन्य एल्युमिनियम सामग्री, डाई और एक अवैध चाकू शामिल हैं। कुल वजन करीब 440 किलो बताया गया है, जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी चोरी के सामान को ठिकाने लगाने के लिए किराए का ठेला इस्तेमाल करता था, जिससे उसे किसी को शक नहीं होता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बोबी कुमार मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला है और इन दिनों दिल्ली के अलीपुर इलाके में रह रहा था। उसकी आदत थी कि वह दिन में दिल्ली-एनसीआर की फैक्ट्रियों की रेकी करता और फिर रात के समय वहां गार्ड की गैरमौजूदगी में चोरी को अंजाम देता। चोरी के बाद वह एल्युमिनियम का माल ठेले पर लादकर ले जाता और मौका मिलते ही बेच देता।

पुलिस रिकॉर्ड से यह भी पता चला है कि बोबी कुमार एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और नोएडा के कई थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और जेल से बाहर आने के बाद दोबारा वारदातों को अंजाम देता रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img