Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Theft: नोएडा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और गहनों पर हाथ साफ

Noida NCR News in Hindi

Noida Theft: नोएडा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और गहनों पर हाथ साफ

नोएडा के बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर पी-4 में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक अपने बेटे के पास हैदराबाद गए हुए थे, इसी दौरान बदमाशों ने सुनसान घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर पी-4 निवासी सुरेंद्र कुमार खन्ना कुछ दिनों पहले अपने बेटे से मिलने हैदराबाद गए थे। घर बंद होने के कारण चोरों ने मौके का फायदा उठाया और मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाश घर से करीब दस हजार रुपये नकद, चांदी के सिक्के, गहने और कपड़े समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।

चोरी की भनक तब लगी जब पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने तुरंत सुरेंद्र कुमार खन्ना को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित नोएडा पहुंचे और बीटा-दो कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस वारदात के बाद स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि अक्सर खाली मकानों को चोर निशाना बनाते हैं, इसलिए पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाई जानी चाहिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें