ग्रेटर नोएडा के 15 गांवों में जलापूर्ति का काम तेज

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले चूहड़पुर खादर, ऐमनाबाद और जैतपुर वैशपुर समेत 15 गांवों में जलापूर्ति शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यहां पाइपलाइन और ट्यूबवेल बिछाने समेत अन्य कार्यों पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले दो महीने में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल 66 गांवों में जलापूर्ति की जा रही है।

सरकार की हर घर जल योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए काम चल रहा है। सरकार की महत्वपूर्ण योजना होने के कारण इस पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। क्षेत्र के 122 गांवों में से सिर्फ 66 में ही जलापूर्ति हो पा रही है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। जैतपुर वैशपुर, लखनावली, घोड़ी बछेड़ा, मुबारकपुर, चूहड़पुर खादर, सफीपुर, ब्रह्मपुर गजरौला, मथुरापुर, हबीबपुर, ऐमनाबाद, साकीपुर-2, तुगलपुर, जलपुरा, साधोपुर-2 और रिठौरी 15 गांवों में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही ट्यूबवेल का काम पूरा कर आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस पर चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है। उम्मीद है कि अगले एक साल में प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img