वैश्य अधिवक्ता परिषद भारत की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित

वैश्य अधिवक्ता परिषद भारत की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का अभिनंदन समारोह हुआ आयोजित

रिपोर्ट: रवि डालमिया

वैश्य अधिवक्ता परिषद भारत की ओर से आज पूर्वी दिल्ली के एक बैंकट हॉल में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का अभिनंदन समारोह किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की गई। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने आज अपनी ओर से हर्ष मल्होत्रा को एक ज्ञापन देकर देश के अंदर टैक्स विशेष कर टोल टैक्स में छूट की मांग की साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब 2 लाख अधिवक्ता पंजीकृत हैं मगर चैंबर्स की संख्या मात्र 5000 के करीब है उन्होंने कहा कि हमारे माननीय मंत्री जी से मांग है कि मंत्री जी हमारे निवेदन पर सरकार से यह व्यवस्था बनवाई की जिस तरह अधिवक्ताओं की संख्या दिल्ली के अंदर है उसे हिसाब से चैंबर्स को बनाने की वर्तमान इमारत में अनुमति दी जाए अधिवक्ताओं की ओर से अन्य मांगे भी रखी गई वहीं अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जल्द ही इन मांगों पर कार्य किया जाएगा और जो मांगे दिल्ली सरकार से संबंधित हैं उनके विषय में भी दिल्ली सरकार को अवगत कराया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img