Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार

 

रायकोट/चंडीगढ़, 20 मई (कोमल रमोला )

सीएम भगवंत मान ने सोमवार शाम को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए रायकोट में प्रचार किया। मान ने आप उम्मीदवार के पक्ष में एक विशाल रोड शो निकाला और लोगों से अपील की कि इस बार लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें।

लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 1 जून को ‘झाड़ू’ का बटन ईवीएम में नंबर 3 पर होगा, लेकिन 4 जून को नंबर 1 पर आना चाहिए। मान ने कहा कि 13-0 से जीतने के बाद वह और अधिक स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे और हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जनादेश से विरोधियों को निःशब्द कर दें। उन्हें अपने कर्मों का आकलन करने के लिए बाध्य करें। 13-0 से हारने के बाद वे आपस में लड़ेंगे और एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे। वहीं हमारी सरकार पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

मान ने कहा कि बादल, बाजवा, वड़िंग जैसे लोग श पंजाब की प्रगति की राह में रोड़े हैं। उन्हें हमेशा के लिए किनारे कर दो। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों तक अमीर राजनेता आपके वोट खरीदने आएंगे, पैसे से इनकार मत करना क्योंकि वह पैसे आपके ही है। इसलिए पैसे लेना लेकिन वोट अपने बच्चों और उनके भविष्य के लिए करना।

मान ने कहा कि इन लोगों के पास 75 साल बाद गिनाने के लिए जितनी उपलब्धियां हैं, उससे कहीं ज्यादा उपलब्धियां उनके पास महज दो साल में गिनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। 90% घरों में शून्य बिजली बिल आ रहा है। एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा। उन्होंने पंजाब सरकार की घर-घर राशन योजना पर सफाई देते हुए कहा कि किसी ने अफवाह फैला दी है कि सरकार की ओर से सिर्फ आटा मिलेगा। यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। लोगों के पास दोनों विकल्प हैं। वे आटा या गेहूं, जो चाहें ले सकते हैं।

उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि बादल अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालने के लिए तब दो घंटे के लिए बाहर आते हैं जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जीप पर छत लगी हो वह आम लोगों की समस्या नहीं जान सकता। जबकि मुझे 45 डिग्री सेल्सियस में भी चुनाव प्रचार करने में कोई परेशानी नहीं है। लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ये तो काका जी, राजा जी और बीबा जी हैं, लेकिन हम आपकी तरह आम लोग हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी को चुनें, वह आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और फतेहगढ़ साहिब के आम लोगों की आवाज बनेंगे।

मान ने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। अमीर लोग थोड़े समय के लिए तो मशहूर हो जाते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उन्हें कोई याद नहीं रखता। वहीं लोगों की सेवा करने के बाद जो भावना मिलती है वह अनमोल है। मान ने कहा कि जो लोग अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते हैं वही लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि केवल आप के पास ही जमीनी नेता हैं जो आम लोगों और उनकी समस्याओं की परवाह करते हैं। रायकोट के लोगों ने सीएम मान को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उन पर और उनके काम पर गर्व है। मान ने प्रशंसा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आपका प्यार और आशीर्वाद है जिससे ये सब संभव हो सका।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *