राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: बैरिकेटिंग लगाकर कार में घूमते तीन युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Greater Noida: बैरिकेटिंग लगाकर कार में घूमते तीन युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक स्कॉर्पियो कार में बैरिकेटिंग लगाकर खुलेआम शहर की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और वीडियो की तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर दनकौर थाना क्षेत्र से तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान निशांत, आर्यकेत और सौरभ के रूप में हुई है। इनके पास से वीडियो में दिखाई गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि इस तरह की हरकत न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि आमजन की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और इसमें इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की ‘स्टंटबाजी’ या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की गैरकानूनी हरकतों पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके। एडीसीपी सुधीर कुमार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अगर इस तरह की कोई वीडियो दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

>>>>>>>

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players