Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

बनारसी , बिजली , पैसा और पर्यावरण बचाने में उत्तर प्रदेश में नंबर वन

25 हज़ार कनेक्शन के लक्ष्य से ज्यादा सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम के लिए हुआ वाराणसी में रजिस्ट्रेशन
25 हज़ार कनेक्शन के लक्ष्य से ज्यादा सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम के लिए हुआ वाराणसी में रजिस्ट्रेशन

वाराणसी,26 मार्च  ।
हर घर सोलर योजना में उत्तर प्रदेश में वाराणसी अव्वल चल रहा है। काशी को सोलर सिटी बनाने के लिए सरकार महाभियान चला रही है। जिससे आपके पैसे और बिजली दोनों की बचत हो  ,साथ ही पर्यावरण का संरक्षण भी हो सके। सरकार के इस अभियान में जनता का जबर्दस्त रुझान दिख रहा है। हर घर सोलर योजना के अंतर्गत 25000 कनेक्शन के सरकार के लक्ष्य को पार करते हुए ढाई महीने में ही 28 हज़ार से ज्यादा लोगो ने सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम के लिए रजिस्ट्रेटशन करा लिया है। जिससे उपभोक्ताओं को 31 लाख रूपये से ज्यादा की बचत हो रही है।

बनारसी बिजली,पैसा और पर्यावरण बचाने में उत्तर प्रदेश में नंबर एक पर चल रहे हैं। सरकार की हर घर सोलर योजना काशी में परवान चढ़ रही है। बिजली की बचत के साथ-साथ सरकार आपके पैसे बचने की योजना पर काम कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी  हिमांशु नागपाल ने बताया कि सोलर रूफटाप ऑन ग्रिड सिस्टम योजना में वाराणसी उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। वाराणसी में हर घर सोलर योजना में 25000 घरों में सोलर रूफटाप ऑन ग्रिड सिस्टम का लक्ष्य था ,जिसके सापेक्ष 28,423 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 1045 लोगों के घरों में सौर ऊर्जा से बिजली जलने लगी है। सोलर योजना का लाभ उठा रहे उपभोक्ताओं को 4,7,0250 यूनिट की बचत हुई है। जिससे अब तक 31 लाख 35 हज़ार रुपयों की बचत हुई है।

‘हर घर सोलर योजना’ में 25,000 सोलर रूफटाप आनग्रिड सिस्टम का लक्ष्य रखा गया था। जिसका लक्ष्य बाद में “पीएम सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत लगभग 72 हज़ार कर दिया गया है । मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अगले तीन से चार महीनो में नया लक्ष्य पूरा करने का प्रयास रहेगा। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार 1 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक सोलर लगवाने पर 45000 से लेकर 1 लाख 8 हज़ार तक की सब्सिडी दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *