Farmers Protest: पंजाब में किसानों का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को दिल्ली करेंगे कूच

पंजाब में किसानों का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को दिल्ली करेंगे कूच

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

पंजाब के किसान संगठनों ने बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। 6 दिसंबर को किसान दिल्ली की ओर पैदल कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जानकारी दी कि यह कदम अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए उठाया गया है। पंधेर ने कहा कि हरियाणा के किसान उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे और यात्रा के दौरान आवश्यक सामान की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने साफ किया कि यदि सरकार उन्हें रोकने का प्रयास करती है या दमनकारी कार्रवाई करती है, तो यह साफ हो जाएगा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। इस घोषणा के बाद पंजाब में किसानों की हलचल तेज हो गई है और यह दिल्ली सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img