उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जाधारियों पर एक्शन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध कब्जाधारियों पर एक्शन, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के खेड़ा चौगानपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की अधिगृहीत और अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की शिकायत के बाद थाना इकोटेक-3 ने प्रदीप भाटी, कुलदीप भाटी और संजीव भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह जमीन प्राधिकरण की अधिगृहीत भूमि है, जिसका मुआवजा पहले ही किसान की ओर से लिया जा चुका था और यह भूखंड कंपनी PIVOTEL INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED को आवंटित किया गया था। भू मालिक सुनील कुमार ने बताया कि हाल ही में जमीन की फेंसिंग का काम शुरू किया गया, लेकिन अवैध कब्जाधारियों ने कर्मचारियों को परेशान किया और उनके साथ मारपीट की। इसके अलावा, उन्होंने कर्मचारियों को कार्य स्थल पर आने से रोक दिया और किसानों की यूनियन के नाम पर प्रदर्शन भी किया।

अवैध कब्जाधारियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके सामान तक फेंक दिए। वहीं, वे अज्ञात लोगों का नाम लेकर जमीन का मालिक होने का दावा कर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत में बताया गया कि 6 जनवरी को धरने पर बैठे लोगों ने खुलेआम चेतावनी दी और काम रोक दिया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने इस मामले में पुलिस उपायुक्त और थानाध्यक्ष इकोटेक-3 से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत भू माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाइयों का हिस्सा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button