Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, हमले के वक्त घर पर ही थे एक्टर

सलमान खान के घर के बाहर 4 राउंड फायरिंग, हमले के वक्त घर पर ही थे एक्टर

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने आज सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की। शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी राज्य के बाहर के हो सकते हैं और इनकी लंबाई 5 फीट 8 इंच हो सकती है। सलमान के घर के बाहर जितने भी CCTV कैमरे लगे थे, उनके DVR को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। ग्रुप के मेंबर अनमोल बिश्नोई ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *