राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: जेवर के चार गांवों में बनेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की नई सुविधा

Greater Noida: जेवर के चार गांवों में बनेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी, ग्रामीण युवाओं को मिलेगी डिजिटल पढ़ाई की नई सुविधा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जेवर क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण द्वारा जेवर के चार गांवों घंघौला, हतेवा, नवादा और बिसायच में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। इन ई-लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और गुरुवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधिवत रूप से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ई-लाइब्रेरी की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी सुविधा मिलेगी। इन डिजिटल पुस्तकालयों में इंटरनेट कनेक्टिविटी, कंप्यूटर, ई-बुक्स और आधुनिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र-छात्राएं गांव में ही रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवाओं को शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन करने की मजबूरी भी कम होगी।

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आने वाले गांवों में अब पंचायत चुनाव की व्यवस्था नहीं है, इसलिए इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं और विकास कार्य उपलब्ध कराना पूरी तरह प्राधिकरण की जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी के तहत प्राधिकरण शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रहा है।

ग्रामीणों ने भी ई-लाइब्रेरी परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उनका कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी से न केवल बच्चों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि गांवों में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। साथ ही यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को जमीन पर उतारने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players