उत्तर प्रदेशराज्य

Greater Noida dowry death: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, 50 लाख की शादी के बाद भी फ्लैट की मांग

Greater Noida dowry death: ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए गर्भवती महिला की हत्या, 50 लाख की शादी के बाद भी फ्लैट की मांग

ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या का एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं और अंततः एक गर्भवती महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटी से लगातार फ्लैट और मकान बनाने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी और मांग पूरी न होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

नोएडा के गिजोड़ निवासी दीपचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी 6 मार्च 2025 को दादरी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी निवासी लोकेश के साथ की थी। शादी में उन्होंने नेक्सन कार, टीवीएस स्कूटी, पांच लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना, करीब डेढ़ किलो चांदी और अन्य घरेलू सामान दिया था, जिस पर कुल खर्च लगभग 50 लाख रुपये आया था। इसके बावजूद शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल पक्ष शिवानी पर फ्लैट दिलाने और मकान निर्माण के लिए रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। दीपचंद के अनुसार 31 जनवरी 2026 को शिवानी ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए बताया था कि पति लोकेश, ससुर गोपाल, सास सावित्री, जेठ उमेश और जेठानी पिंकी उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मां ने उसे भरोसा दिलाया था कि अगले दिन उसके पिता आकर बात करेंगे, लेकिन इससे पहले ही 1 फरवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दीपचंद को ससुराल से फोन आया कि शिवानी की तबीयत खराब है और उसे एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया है। जब परिजन
अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शिवानी की मौत हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि शिवानी की गला घोंटकर हत्या की गई, उसके शरीर पर चोट के निशान थे और एक अंगूठे पर नीली स्याही के निशान भी मिले, जिससे उन्हें जबरन दस्तखत कराए जाने की आशंका है। दीपचंद ने पति, सास-ससुर समेत पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जारचा थाना प्रभारी का कहना है कि अस्पताल से जो मेमो मिला था, उसमें फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही गई थी और मृतका को अस्पताल उसका जेठ लेकर गया था, लेकिन परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players