Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस की वाहन चोरों से मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल
सेक्टर-113 थाना पुलिस की गुरुवार देर रात जोडिएक चौराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन चारों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस की गुरुवार देर रात जोडिएक चौराहे पर चेकिंग के दौरान वाहन चारों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस की और से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान उसके अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस जिनकी तलाश में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस टीम ने तीन चोरी की कारें, तंमचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-113 थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र के जोडिएक चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से वाहन चोरों के बारे में जानकारी कि एफएनजी सर्विस रोड के पास कुछ व्यक्ति चोरी की गाडियों के साथ खडे है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर देखा तो कुछ व्यक्ति 3 गाडियों के साथ वहां खडे दिखाई दिये। इस पर पुलिस ने उनको रूकने का इशारा किया। जिस पर गाडी के पास खडे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान भानू उर्फ केशव पुत्र राजेन्द्र निवासी नगला गौर थाना बढ़पुरा जिला इटावा के रूप में हुयी। मुठभेड के दौरान बदमाश के अन्य साथी एक गाडी लेकर मौके से फरार हो गये। जिसके बाद बदमाश के साथियों की तलाश के लिए वाहन चैकिंग की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से चोरी की 2 कार, 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 चुंबक युक्त हथौडी, 10 चाबी अलग अलग कारो की, 1 पेचकश और 2 कपलर बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम गिरफ्तार हुए घायल बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें