Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

India Energy Week 2025: पीएम मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का वर्चुअल उद्घाटन किया

India Energy Week 2025: पीएम मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का वर्चुअल उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए कहा कि विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं और आने वाले पांच वर्षों में देश कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं और ये लक्ष्य महत्वाकांक्षी लग सकते हैं, लेकिन पिछले 10 वर्षों में भारत की उपलब्धियों से यह विश्वास पैदा हुआ है कि हम इन्हें प्राप्त करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर विशेषज्ञ कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत न केवल अपना विकास कर रहा है, बल्कि विश्व का भी विकास कर रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा पांच स्तंभों पर टिकी है। हमारे पास संसाधन हैं, हम प्रतिभाशाली दिमागों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, हमारे पास आर्थिक ताकत है, राजनीतिक स्थिरता है, भारत के पास रणनीतिक भूगोल है, भारत वैश्विक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। इससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें