राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida Crime: दनकौर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Greater Noida Crime: दनकौर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Crime: गौतमबुद्धनगर के दनकौर थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। सलारपुर अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान मोहित उर्फ भीमा के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर का रहने वाला है। मोहित पर चोरी, मारपीट, हथियार अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट सहित 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मौके से पुलिस ने एक .315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पूछताछ के दौरान मोहित ने हाल ही में एक घर में चोरी और मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस का मानना है कि मोहित की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players