Greater Noida Crime: सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Greater Noida Crime: सूरजपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गैंगस्टर घायल, हथियार और चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Crime: गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान पंकज बैंसला उर्फ बादशाह और फरमान के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके से .315 बोर के दो तमंचे, कारतूस और चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित थे और उनके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा और अन्य अपराधियों पर दबाव बढ़ेगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img