Noida Road Accident: नोएडा में सड़क हादसों में आई कमी, 2024 में 423 लोगों की मौत

Noida Road Accident: नोएडा में सड़क हादसों में आई कमी, 2024 में 423 लोगों की मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

Noida Road Accident:  गौतमबुद्धनगर में सड़क हादसों के मामलों में पिछले साल की तुलना में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में जहां 1176 सड़क हादसों में 470 लोगों की जान गई थी, वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 1110 हादसों और 423 मौतों तक सीमित रही। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए पूरे साल में 28 लाख चालान किए। लोक अदालत के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस को 4 करोड़ 35 लाख रुपये का राजस्व मिला।

आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने ITMS कैमरों और ऑनलाइन चालान की मदद से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया है। सर्दियों के दौरान होने वाले कोहरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे फॉग लाइट का उपयोग करें और कम स्पीड में वाहन चलाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img