राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: अखिलेश यादव बोले- SIR के बहाने NRC लागू, भाजपा विपक्षी वोट काट रही

Greater Noida: अखिलेश यादव बोले- SIR के बहाने NRC लागू, भाजपा विपक्षी वोट काट रही

नोएडा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा का दौरा करते हुए बिसरख में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि SIR (स्टेट आइडेंटिटी रजिस्टर) के नाम पर NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) लागू किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भाजपा विपक्षियों के वोट काटना है। उन्होंने दावा किया कि 5 करोड़ से अधिक SIR फॉर्म दोबारा भरवाए जाएंगे।

अखिलेश यादव ने प्रदेश में हो रहे सभी गैरकानूनी कामों में भाजपा नेताओं की भूमिका पर भी निशाना साधा। कफ सिरप मामले को लेकर उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में न्याय बुलडोजर दिला रहा है, लेकिन इस मामले में बुलडोजर का ड्राइवर चाबी लेकर चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें शामिल सभी लोग एक ही जाति के हैं और एसटीएफ में भी वही लोग हैं, इसलिए कार्रवाई नहीं होगी।

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदा होने वाले हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दुनिया के कई बड़े देशों में बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं।

किसानों के मुद्दों पर यादव ने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों की सभी लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। फिल्म सिटी निर्माण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को फिल्म सिटी बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार में पहले से ही कई ‘कलाकार’ मौजूद हैं।

ग्रेटर नोएडा की सफाई और नदियों के हालात पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। यादव ने कहा कि शहर की गंदगी नदियों के माध्यम से कन्नौज और फिर गंगा में मिलती है। उन्होंने कहा कि गंगा अभी तक साफ नहीं हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश का बजट जरूर ‘साफ’ हो गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players