Greater Noida: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा

Greater Noida: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी, मांगी पुलिस सुरक्षा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक मुस्लिम युवती ने अपनी मर्जी से हिंदू युवक राहुल से विवाह किया है। युवती ने बताया कि 8 दिसंबर को दिल्ली के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी हुई। विवाह का वीडियो और युवती का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह स्पष्ट रूप से अपनी इच्छा से शादी करने की बात कह रही है।

युवती ने कहा कि उसके परिजन इस शादी से नाराज हैं और उन्हें तथा उनके पति को जान का खतरा है। परिवार की धमकियों के कारण वे भय में हैं और छिपकर रह रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने दनकौर पुलिस के माध्यम से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है। उन्होंने आशंका जताई कि परिवार वाले किसी भी समय उनके साथ अनहोनी कर सकते हैं, इसलिए पुलिस संरक्षण आवश्यक है। वीडियो में युवती ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि उन्हें और उनके पति को सुरक्षित माहौल दिया जाए ताकि वे बिना डर के वैवाहिक जीवन शुरू कर सकें।

युवती ने यह भी कहा कि वह बालिग है और कानून के अनुसार अपनी पसंद के साथी से शादी करने का अधिकार रखती है। दनकौर पुलिस ने बताया कि अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच शुरू की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद कस्बे में विवाह को लेकर चर्चा का माहौल बन गया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img