25 दिन आप हमें दीजिये 5 साल के लिए निश्चिंत हो जाईयेगा- कार्तिकेय शर्मा

25 दिन आप हमें दीजिये 5 साल के लिए निश्चिंत हो जाईयेगा- कार्तिकेय शर्मा

रामपुर जंगी गांव के विशाल कुश्ती दंगल में कार्तिकेय शर्मा का भव्य स्वागत

जो कहेंगे कर के दिखाएंगे – कार्तिकेय शर्मा

रिपोर्ट :कोमल रमोला
कालका: 12 सितम्बर

रामपुर जंगी गाव में विशाल कुश्ती दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की। कार्तिकेय शर्मा के गाँव में पहुँचने पर इस गाँव के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्तिकेय शर्मा ने पहलवानों का हौसला अफ़ज़ाई की।

मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं आप लोगों के साथ कुश्ती का मज़ा लेने के लिए आया हूँ। उन्होंने कहा कि जो भी बातें मेरे सामने रखी गई है उसे पूरा करने का काम जो है वो किया जाएगा। मैं कुश्ती प्रेमी हूँ दुनिया की सबसे बड़ी कुश्ती लीग प्रो रेसलिंग लीग मैंने की थी। इसमें दुनिया के सबसे बड़े पहलवान एक जगह पर लाने का काम किया था। मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सभी मांगो का चुनाव के बाद पूरा ख्याल रखा जाएगा।

मैं आप लोगों की भावना समझता हूँ मेरी जो बात है मैं उसे पूरा करूँगा। मैंने HMT का मुद्दा पहले ही केन्द्र में उठा लिया है। इस मुद्दे को मैंने संसद के सत्र में भी उठाया है। मुझे केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने आश्वासन दिया है कि इस मसले को जल्द ही सुलझाया जाएगा। इस मसले को सुलझाने के बाद नौकरियां भी बहाल होगी। जिनको VRS नहीं मिला है उन्हें भी VRS दिलवाने का काम किया जाएगा, HMT को फिर से चलाने का काम करेंगे

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आप 25 दिन मुझे दीजिए आप भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को ज़्यादा से ज़्यादा मतों से जीत दिलवाए। उसके बाद पाँच साल तक मैं आपकी चिंता करूँगा आपको चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। आठ तारीख़ तक नशा तस्करी करने वाले अगर यहाँ से नहीं जाएंगे नौ तारीख़ से ऊपर पार करने का काम मैं करूँगा।

युवाओं को अगर स्टेडियम और शूटिंग रेंज से कुछ भी चाहिए तो मैं उसे उपलब्ध करवाने का काम करूँगा आपको एक एमएपी के साथ एक एमएलए फ्री मिल रहा है।

वहीं इस मौके पर मान सिंह मेहता सरपंच ग्राम पंचायत राम पुर जंगी ,हरबस लाल सरपंच माडावाला, राकेश सरपंच गाँव चरनिया राम मान सिंह मेहता पूर्व सरपंच, बीडीसी मेबर परमजीत पम्मी ,निर्मल महामंत्री बीजेपी व जसमेंर महामंत्री मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img