राज्यदिल्ली

Somnath temple 1000 years: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, देश की खुशहाली की कामना

Somnath temple 1000 years: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भाजपा शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, देश की खुशहाली की कामना

रिपोर्ट: रवि डालमिया

सोमनाथ मंदिर पर मुगलिया आक्रांताओं के हमले की 1000वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा शाहदरा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक कर देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की कामना की गई। यह आयोजन कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के चंदू पार्क, पुरानी अनारकली कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ श्री सीताराम संतसेवा मंदिर एवं गौशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में हिन्दू, मुस्लिम और सिख समाज के लोगों ने मिलकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया, जो सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बना। रुद्राभिषेक महामंडलेश्वर श्री राम गोविन्द दास महात्यागी जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का स्वरूप और भी भव्य हो गया।

इस अवसर पर भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, स्वाभिमान और विश्वास का प्रतीक है। इतिहास गवाह है कि 6 से 8 जनवरी 1026 के बीच महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया था, लेकिन वह हमारी आस्था को समाप्त नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि गजनवी मंदिर को लूटकर भले ही चला गया हो, लेकिन सोमनाथ के प्रति लोगों की श्रद्धा और विश्वास को नहीं मिटा सका। आज 2026 में भी सोमनाथ मंदिर पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि मिटाने की मानसिकता रखने वाले समाप्त हो जाते हैं, लेकिन आस्था और विश्वास के प्रतीक सदा जीवित रहते हैं।

कृष्णा नगर विधायक डॉ अनिल गोयल ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारे मंदिरों पर बदनीयती से हमले किए, लेकिन वे कभी भी भारत की शाश्वत आस्था को डिगा नहीं सके। उन्होंने कहा कि यदि हजार साल पहले खंडित हुआ सोमनाथ मंदिर अपने पूरे वैभव के साथ पुनः खड़ा हो सकता है, तो उसी प्रेरणा से हम एक बार फिर समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है।

महामंडलेश्वर श्री राम गोविन्द दास महात्यागी महाराज ने कहा कि सोमनाथ शिवलिंग के दर्शन मात्र से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि गजनवी का आक्रमण आस्था, संस्कृति और सभ्यता के विरुद्ध एक बर्बर और हिंसक प्रयास था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है।

इस कार्यक्रम में भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक डॉ अनिल गोयल, जिला प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, निगम पार्षद मीनाक्षी शर्मा और राजू सचदेवा, मोर्चा जिला महामंत्री शुभम जैन व मो. शमीम, असरफ अली खान, समाजसेवी राजीव शर्मा, संजीव जैन, सरदार जसबीर सिंह भाटिया, राजीव जैन, संजय गुप्ता, मनमोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। आयोजन ने सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button