उत्तर प्रदेशराज्य

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में गौकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में गौकशी गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी करने वाले गिरोह के बीच देर रात मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दिनांक 11 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 मार्च को गौकशी की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इलाके में वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एबीईएस कट और चिपियाना अंडरपास के पास तीन चेक प्वाइंट बनाकर पुलिस बल तैनात कर दिया।

इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को आते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवार बदमाशों ने गाड़ी को पीछे मोड़कर चिपियाना अंडरपास की ओर भागने की कोशिश की। आगे पुलिस बल को देखकर बदमाशों ने कार को कच्चे रास्ते पर उतार दिया और भागने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। घायल बदमाशों की पहचान मारूफ और अयान के रूप में हुई है। वहीं इनके तीन अन्य साथी जोहिन, आलम और समीर को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, खोखा और जिंदा कारतूस के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुछ दिन पहले वेवसिटी क्षेत्र और थाना विजयनगर इलाके में भी गौकशी की एक-एक घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Related Articles

Back to top button