Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

प्राधिकरण ने सेक्टर-51 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथ की बैठक

नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों और सेक्टर-51 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई
नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों और सेक्टर-51 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों और सेक्टर-51 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सीनियर मैनेजर राजकमल और असिस्टेंट मैनेजर प्रदीप से सेक्टर की अलग-अलग समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के उपाय तलाशे गए। इस अवसर पर सेक्टर-51आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अनिल प्रकाश रनोत्रा, महासचिव संजीव कुमार, ट्रेजरर एमजी अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी सौरव जैन और एके सरीन उपस्थित रहे।
अध्यक्ष अनिल प्रकाश रनोत्रा ने बताया कि बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए ने सेक्टर-51 की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। इनमें सेक्टर में पार्क, ग्रीन बेल्ट और इंटरलॉकिंग टाइल लगवाना, फुटपाथों पर हो रही एंक्रोचमेंट को हटवाना, सी-7 बारात घर में किचन और शौचालय की व्यवस्था करवाना और खाली प्लॉटों पर हो रहे कब्जे से निपटना शामिल है। बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए ने सेक्टर सी-7 पर बने नए बारात घर का हैंडओवर भी ले लिया। अब इस बारात घर का प्रबंधन आरडब्ल्यूए के पास होगा।

समाधान का मिला आश्वासन

सेक्टर-51आरडब्ल्यूए के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने खाली प्लॉटों पर फेंसिंग लगवाने का भरोसा दिया ताकि वहां एंक्रोचमेंट न हो सके। यह बैठक रेसिडेंट्स और प्राधिकरण अधिकारियों के बीच तालमेल बैठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *