उत्तर प्रदेशट्रेंडिंग

UP में गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस पर किए फायर, पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली

UP में गैंगरेप के आरोपियों ने पुलिस पर किए फायर, पुलिस ने दौड़ा कर मारी गोली

प्रतापगढ़ में गैंगरेप के मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंगरेप का मुख्य आरोपी वसीम और मकबूल के पैर में गोली लगी है। वसीम समेत दो गिरफ्तार हुए हैं। दो तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। किशोरी के साथ प्रेमी वसीम ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ चार युवकों ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात अंजाम दिया था। किशोरी घर से मोबाइल फोन खरीदने के लिए निकली थी। किसी तरह दरिंदो के चंगुल से छुटकर किशोरी पट्टी कोतवाली पहुंची। पुलिस से शिकायत किया। किशोरी की शिकायत पर ने गैंगरेप की धाराओं में चारों युवकों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन और राजस्व की टीम आरोपियों के घर दो बुलडोजर लेकर पहुंच गए। बुलडोजर देखते ही आरोपियों के परिजन दहशत में आ गए।वहीं राजस्व की टीम ने आरोपियों के घर की जमीन की नाप शुरू कर दी।करीब दो घंटे बाद आरोपियों के घर की महिलाओं के अनुरोध पर बुल्डोजर लेकर पुलिस लौट आई थी।

मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पट्टी कोतवाली के ही कलियना पुर नहर पुलिया पर आरोपितों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपित पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी वसीम और मकबूल के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। पुलिस उन्हें सीएचसी पट्टी ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।मेडिकल कॉलेज पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपित वसीम और उसके साथियों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने नहर की पटरी पर घेराबंदी की थी। आरोपित पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो के पैर में गोली लगी है। अन्य की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players