Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, रेलवे ने चलाई 404 स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train: होली पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी, रेलवे ने चलाई 404 स्पेशल ट्रेनें

रिपोर्ट: रवि डालमिया

होली के मौके पर अपने घर जाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिखाई दे रही है। उत्तर रेलवे ने इस बढ़ती मांग को देखते हुए 404 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जबकि पहले 250 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई थी। इसके अलावा, अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ऑन-डिमांड अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, ताकि यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

दिल्ली में भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी है। रेलवे स्टेशन के बाहर पंडाल बनाए गए हैं, जहां टिकट काउंटर और पूछताछ केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे के मुताबिक, यह व्यवस्था होली तक लागू रहेगी ताकि स्टेशन परिसर में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

यात्रियों ने रेलवे की इस व्यवस्था की सराहना की है। उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार टिकट खरीदना आसान हो गया है, क्योंकि स्टेशन के बाहर ही टिकट काउंटर की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, स्पेशल ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में भीड़ कम हो गई है और यात्री आसानी से ट्रेन पकड़ पा रहे हैं।

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष बैरिकेडिंग की गई है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी तरह की असुविधा न हो। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं, ताकि वे सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकें।

……

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें