आरटीई के तहत होने वाले निशुल्क दाखिलों की समीक्षा की बैठक सम्पन्न

अमर सैनी

नोएडा।जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम आर.टी.ई. के तहत के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत दाखिले कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान की अध्यक्षता में गुरुवार कलेक्ट्रेट सभागार में आर.टी.ई. के तहत के विद्यार्थियों का शत् प्रतिशत दाखिले न करने वाले स्कूल संचालकों की समीक्षा बैठक हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष स्कूल संचालकों को आ रही समस्याओं एवं अभिभावकों द्वारा दिए जाने वाले प्रपत्र जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अन्य वार्ड का निवासी आदि के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को विस्तार से अवगत कराया गया।

अपर जिला जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि आरटीई के तहत विद्यार्थियों के दाखिले न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर करवाई सुनिश्चित की जाये। आवेदकों द्वारा यदि फर्जी दस्तावेज जमा कराये गये हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये और फर्जी दस्तावेज जारीकर्ता अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये। आगे से कोई भी आवेदक अपने वार्ड के स्कूल का नाम ही भरे वार्ड से बाहर के स्कूल का नाम न भरे। स्कूल प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि आरटीई अधिनियम के अनुसार ही जो विद्यार्थी शत प्रतिशत पात्र है, उसी का दाखिला लिया जाता है। अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन स्कूल संचालकों द्वारा दाखिले में आनाकानी की जा रही, उन स्कूलों को जवाबदेही नोटिस भेजा जाये एवं शत् प्रतिशत दाखिले नहीं देने वाले स्कूल संचालकों को एक सप्ताह के अन्दर दाखिले करने के निर्देश दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूल संचालकों द्वारा दाखिला क्यों नहीं लिया गया, इसकी जानकारी प्रत्येक स्कूल से कारण सहित लें, ताकि मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार, संबंधित अधिकारीगण एवं स्कूल संचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img