राज्यहरियाणा

Fit India: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा

Fit India: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और हरियाणा पुलिस में डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और फिटनेस को प्रोत्साहित करना था। जोगिंदर शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ये बहुत अच्छा कदम उठाया गया है क्योंकि फिट रहेगा तभी तो हिट रहेगा इंडिया।

फिटनेस के लिए कोई भी गतिविधि करना चाहिए। मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा लगा, इसके लिए SAI का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया।” उन्होंने भारत सरकार के इस प्रयास को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक सकारात्मक संदेश है, खासकर युवाओं के लिए, जो आजकल मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं।

उन्होंने कहा, “फिजिकल फिटनेस बेहद जरूरी है, क्योंकि जब हमारा शरीर फिट रहेगा, तभी हमारा दिमाग भी सही तरीके से काम करेगा। मैं भारत सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने इस पहल के माध्यम से एक अच्छा संदेश दिया है।”फिट इंडिया अभियान के तहत यह कार्यक्रम हर रविवार आयोजित किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होकर साइकिलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players